Thursday, August 22, 2019

WI vs IND 1st Test

  Your News       Thursday, August 22, 2019

WI vs IND 1st Test Preview: आईसीसी टेस्‍ट चैंपियनशिप में जीत के साथ शुरुआत पर टिकी टीम इंडिया की नजर


West Indies vs India: वेस्‍टइंडीज के मुकाबले भारतीय टीम को काफी मजबूत माना जा रहा है. गेंदबाजी और बल्‍लेबाजी, दोनों ही मोर्चों पर विराट ब्रिगेड संतुलित है. गेंदबाजी एक समय भारतीय टीम का कमजोर पक्ष माना जाता था लेकिन जसप्रीत बुमराह, शमी और कुलदीप यादव जैसे प्‍लेयर्स के आने बाद के स्थिति बदली है


भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टेस्‍ट मैच गुरुवार से खेला जाना है

एंटीगा:  West Indies vs India: टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब बार टेस्‍ट क्रिकेट की है. सीमित ओवर के फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करके वेस्‍टइंडीज को एकतरफा अंतर से हराने वाली भारतीय टीम (Indian Team) की नजर अब आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के जीत के साथ शुरुआत करने पर टिकी है. भारत-वेस्‍टइंडीज (West Indies vs India)के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मैच  गुरुवार से यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) सात महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)को उम्मीद होगी कि ये दोनों बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे.

वीरेंद्र सहवाग बोले-अनिल कुंबले बनें भारतीय टीम के चीफ सिलेक्‍टर, बताई यह वजह...
भारतीय टीम फिलहाल, वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 टीम है. वेस्‍टइंडीज को टेस्‍ट सीरीज में एकतरफा अंतर से हराकर वह शीर्ष पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. वैसे भी वेस्‍टइंडीज के मुकाबले भारतीय टीम को काफी मजबूत माना जा रहा है. गेंदबाजी और बल्‍लेबाजी, दोनों ही मोर्चों पर विराट ब्रिगेड संतुलित है. गेंदबाजी एक समय विदेशी मैदानों पर भारतीय टीम का कमजोर पक्ष माना जाता था लेकिन जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और कुलदीप यादव जैसे प्‍लेयर्स के आने बाद के स्थिति में काफी बदलाव आया है.  बल्‍लेबाजी की बात करें तो कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार दो शतक लगाए. वह टेस्ट मैच में अगर एक और शतक जड़ते हैं तो एक कप्तान के रूप में शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे.
कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में कुल 18 टेस्ट शतक जड़े हैं, जबकि पोंटिंग के नाम बतौर कप्‍तान 19 शतक हैं. मैच से पहले कोहली ने कहा, "खेल बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी होने जा रहा है और यह आपके द्वारा खेले जाने वाले टेस्ट मैचों को महत्वपूर्ण बनाता है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सही समय पर उठाया गया सही कदम है." गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की मौजूदगी में भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी मौका मिलने पर इस मैदान पर अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे. उन्होंने इसी मैदान पर 2016 में सात विकेट लेने के साथ-साथ शतक लगाया था.
मेजबान टीम को कप्तान जेसन होल्डर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उन्होंने जनवरी 2018 से अबतक 565 रन बनाने के साथ-साथ 40 विकेट भी लिए हैं. शाई होप, रोस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर भी भारत के लिए घातक साबित हो सकते हैं. वेस्‍टइंडीज की प्रमुख समस्‍या यह है कि उसके पास विकेट पर रुककर लंबी पारी खेलने वाला कोई बल्‍लेबाज नहीं है. टीम के बल्‍लेबाज सेट होने के बाद बेवजह आक्रामक स्‍ट्रोक खेलकर विकेट गंवा देते हैं. बल्‍लेबाजी को मजबूत बनाने के लिए ब्रायन लारा और रामनरेश सरवन मेजबान टीम की मदद भी कर रहे हैं.
दोनों टीमें इन खिलाड़ि‍यों में से चुनी जाएंगी..
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शहीद, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव.
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवॉल, शेन डाउरिच, शेनन गेब्रियल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप (विकेटकीपर), कीमो पॉल और केमार रोच.
logoblog

Thanks for reading WI vs IND 1st Test

Previous
« Prev Post
Oldest
You are reading the latest post

No comments:

Post a Comment